लखनऊ में रातों रात लगे ‘मोदी हटाओ, योगी लाओ’ के होर्डिंग्स,मचा हड़कंप

लखनऊ — उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के नए होर्डिंगों पर विवाद पैदा हो गया है। लखनऊ में लगे इन होर्डिंगों में ‘योगी लाओ, देश बचाओ’ लिखा है। साथ ही 10 फरवरी 2019 को रमाबाई आंबेडकर मैदान में धर्म संसद आयोजित करने की बात कही गई है। होर्डिंगों में ‘जुमलेबाजी का नाम मोदी VS हिंदुत्व का ब्रांड योगी’ के साथ ‘हैशटैग योगी फॉर पीएम’ लिखा है। इसके साथ ही दोनों के किए गए कार्यों का विवरण होर्डिंगों में लिखा है। ये होर्डिंगों शहर में पांच राज्यों में बीजेपी की हार के बाद रातों-रात लगाए गए हैं। उधर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना

Written By :

admin

Updated

December 12, 2018

लखनऊ — उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के नए होर्डिंगों पर विवाद पैदा हो गया है। लखनऊ में लगे इन होर्डिंगों में ‘योगी लाओ, देश बचाओ’ लिखा है। साथ ही 10 फरवरी 2019 को रमाबाई आंबेडकर मैदान में धर्म संसद आयोजित करने की बात कही गई है।

होर्डिंगों में ‘जुमलेबाजी का नाम मोदी VS हिंदुत्व का ब्रांड योगी’ के साथ ‘हैशटैग योगी फॉर पीएम’ लिखा है। इसके साथ ही दोनों के किए गए कार्यों का विवरण होर्डिंगों में लिखा है। ये होर्डिंगों शहर में पांच राज्यों में बीजेपी की हार के बाद रातों-रात लगाए गए हैं।

उधर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि अगर जनवरी तक राममंदिर और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार ने कानून नहीं बनाया तो 10 फरवरी को रमाबाई आंबेडकर मैदान में हिंदुओं की धर्म संसद आयोजित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस धर्म संसद में लगभग पांच लाख हिंदू शामिल होंगे। धर्म संसद में मोदी बहिष्कार और योगी समर्थन को लेकर एक सुर में आवाज उठेगी।

उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी के जुमलों से देश की हिन्दू जनता ऊब चुकी है। वह हिंदुओं के साथ धोखा कर रहे हैं, इसी का परिणाम है कि पांचों राज्य में बीजेपी की करारी हार हुई है। उन्होंने दावा किया कि अगर आदित्यनाथ योगी बीजेपी के स्टार प्रचारक न होते और इन राज्यों में जाकर प्रचार नहीं करते तो बीजेपी का खाता भी नहीं खुलता।

फिलहाल यूपी सरकार के आदेश पर पुलिस ने जगह-जगह लगी विवादित होर्डिगस को हटा दिया है।इसके अलावा अमित जानी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

किसने लगवाई होर्डिंग..

बता दें कि समाजवादी पार्टी में रहने अमित जानी 2012 में लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़कर रातों रात सुर्खियों में आए थे। इस मामले में उन्हें जेल भेजा गया था उनके ऊपर रासुका जैसी धारा भी लगाई गई थी। वहीं जिस तरह महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को के बाद उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया गया था। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया था।