13 साल की लड़की ने रोका बाल विवाह, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

एक साल पहले उसकी चाची उसके 16 वर्षीय चचेरी बहन की शादी करने की तैयारी कर रही थीं, जिसे उसने रोका और अपने पूरे परिवार वालों को 18 वर्ष से पहले शादी न करने के लिए मनाया। बाद में घरवाले मान गए और उसकी चचेरी बहन की आगे की पढ़ाई के लिए राजी हो गए।

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 5, 2020

मेरठ–उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 वर्षीय एक लड़की को सम्मानित करेंगे। लड़की ने अपने परिवार वालों को बाल विवाह करने से रोका था। खरखौदा क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली वंशिका गौतम कक्षा 8 की छात्रा है।

वह राज्य की 20 लड़कियों में से एक है, जिसे आने वाले 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। वंशिका के अनुसार, एक साल पहले उसकी चाची उसके 16 वर्षीय चचेरी बहन की शादी करने की तैयारी कर रही थीं, जिसे उसने रोका और अपने पूरे परिवार वालों को 18 वर्ष से पहले शादी न करने के लिए मनाया। बाद में घरवाले मान गए और उसकी चचेरी बहन की आगे की पढ़ाई के लिए राजी हो गए।

गौतम, मीना मंच की सदस्य हैं जो एक लड़कियों के समूह द्वारा संचालित हैं, जिनका काम लड़कियों को विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर जागरूक करना और स्कूल में लड़कियों के नामांकन में सुधार लाना है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन कुमारी प्रियंकर ने बताया कि वंशिका को 5 मार्च को प्रदेश की अन्य लड़कियों के साथ, सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया गया है। यह हमारे स्कूल के लिए गौरव की बात है कि हमारे स्कूल की छात्रा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।