गृह विभाग ने जेलर व डिप्टी जेलर को किया बर्खास्त,ये थी बड़ी वजह

लखनऊ — यूपी की योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाई करते हुए शुक्रवार को एक जेलर व एक डिप्टी जेलर को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाहुबली मुन्ना बजरंगी की हत्या के वक्त बागपत जेल के जेलर रहे उदय प्रताप सिंह को जांच के बाद बर्खास्त किया गया है।इसके अलावा मुजफ्फरनगर जेल में स्टिंग मामले में दोषी पाए जाने पर डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि जुलाई 2018 में कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Written By :

admin

Updated

June 21, 2019

लखनऊ — यूपी की योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाई करते हुए शुक्रवार को एक जेलर व एक डिप्टी जेलर को बर्खास्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बाहुबली मुन्ना बजरंगी की हत्या के वक्त बागपत जेल के जेलर रहे उदय प्रताप सिंह को जांच के बाद बर्खास्त किया गया है।इसके अलावा मुजफ्फरनगर जेल में स्टिंग मामले में दोषी पाए जाने पर डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जुलाई 2018 में कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर यूपी के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।साथ ही डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।योगी सरकार की इस बड़ी कार्यवाई के बाद अब उन अफसरो की बारी है जो जेल के अंदर अपराधियों को सारी सुविधाएं मुहैया करवाते है।