हाईवे किनारे अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव 

मेरठ — यूपी के मेरठ में लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला जिले के दौराला कस्बे का है जहां हाईवे किनारे एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिलने सनसनी फैल गई। माना जा रहा कि महिला की दुष्कर्म के बाद ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या की गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। वहीं गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि अगर 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे हाईवे जाम

Written By :

admin

Updated

December 11, 2018

मेरठ — यूपी के मेरठ में लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला जिले के दौराला कस्बे का है जहां हाईवे किनारे एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिलने सनसनी फैल गई। माना जा रहा कि महिला की दुष्कर्म के बाद ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या की गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। वहीं गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि अगर 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे हाईवे जाम कर प्रदर्शन करेंगे। 

दरअसल दौराला क्षेत्र निवासी महिला सोमवार को लकड़ी एकत्र करने घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कस्बे के निकट ही हाईवे किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा भी ईंट से कूचला गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है। 

उधर ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ अखिलेश भदौरिया ने जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।