अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा तेज रफ्तार टैक्टर, चालक घायल

फर्रुखाबाद–तेज रफ्तार टैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। जिसकी वजह से उसके नीचे दबकर चालक घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर निवासी कल्लू अपना टैक्टर ट्राली लेकर घुरुआ नगला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के ही गांव अलावलपुर के सामने पहुंचा वैेसे ही तेज रफ्तार टैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से टैक्टर खड्ड में जा गिरा। टैक्टर पलट जाने की वजह से चालक कल्लू उसमें दब गया। टैक्टर को पलटा देख आस-पास के लोगाों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 22, 2019

फर्रुखाबाद–तेज रफ्तार टैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। जिसकी वजह से उसके नीचे दबकर चालक घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर निवासी कल्लू अपना टैक्टर ट्राली लेकर घुरुआ नगला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के ही गांव अलावलपुर के सामने पहुंचा वैेसे ही तेज रफ्तार टैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से टैक्टर खड्ड में जा गिरा। टैक्टर पलट जाने की वजह से चालक कल्लू उसमें दब गया।

टैक्टर को पलटा देख आस-पास के लोगाों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कल्लू को उसके नीचे से निकाला गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)