यहां पुलिस की जगह एक हथकड़ी करती है चौकी की सुरक्षा…

मथुरा — क्या आपने कभी बदमाशो को पहनाई जाने वाली हथकड़ी को किसी पुलिस चौकी की सुरक्षा करते देखी है.अगर नही तो अब देख लिजिए अपराधियों के हाथ में पहनाई जाने वाली हथकड़ी इन दिनों कैसे पुलिस चौकी की हिफाजत कर रही है।  चौंकिये नहीं, ये सत्य है। मथुरा की एक पुलिस चौकी ऐसी है, जहां सुरक्षा के लिए चौकी पर ही हथकड़ी लगी है। दरअसल पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताले की जगह पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी लगा रखी है। बता दें कि ज्यादातर पुलिसकर्मी चौकी से नदारत रहते हैं,ऐसे में पुलिस चौकी के दरवाजे पर लटकी हथकड़ी चौकी की

Written By :

admin

Updated

March 13, 2018

मथुरा — क्या आपने कभी बदमाशो को पहनाई जाने वाली हथकड़ी को किसी पुलिस चौकी की सुरक्षा करते देखी है.अगर नही तो अब देख लिजिए अपराधियों के हाथ में पहनाई जाने वाली हथकड़ी इन दिनों कैसे पुलिस चौकी की हिफाजत कर रही है। 

चौंकिये नहीं, ये सत्य है। मथुरा की एक पुलिस चौकी ऐसी है, जहां सुरक्षा के लिए चौकी पर ही हथकड़ी लगी है। दरअसल पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताले की जगह पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी लगा रखी है। बता दें कि ज्यादातर पुलिसकर्मी चौकी से नदारत रहते हैं,ऐसे में पुलिस चौकी के दरवाजे पर लटकी हथकड़ी चौकी की हिफाजत करती है।बता दें कि ये मामला है उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी  का है। अपराधियों के हाथों में लगने वाली यह हथकड़ी इन दिनों पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताले का काम कर रही है।

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी मथुरा)