बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को हार्ट अटैक, सदमे में आई पत्नी को भी पड़ा दिल का दौरा

लखनऊ— यूपी के मऊ सदर सीट से बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वो बांदा जेल में बंद थे। उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।  मुख्‍तार अंसारी जब अपनी पत्‍नी से जेल में मुलाकात कर रहे थे तो चाय पीने के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा। उनकी तबीयत खराब होते देख उनकी पत्‍नी को भी सदमा लगा और उनको भी दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद प्रशासन ने दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। डॉक्‍टरों को कहना

Written By :

admin

Updated

January 9, 2018

लखनऊ— यूपी के मऊ सदर सीट से बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वो बांदा जेल में बंद थे। उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 

मुख्‍तार अंसारी जब अपनी पत्‍नी से जेल में मुलाकात कर रहे थे तो चाय पीने के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा। उनकी तबीयत खराब होते देख उनकी पत्‍नी को भी सदमा लगा और उनको भी दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद प्रशासन ने दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। डॉक्‍टरों को कहना है कि उनकी पत्‍नी को सदमे के चलते हार्ट अटैक आया है। मुख्‍तार अंसारी और उनकी पत्‍नी को बांदा ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बांदा में मेडिकल सुविधाओं की कमी को देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर किया जा सकता है। 

आपको बता दें बीजेपी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के जुर्म में मुख्तार अंसारी अभी जेल में हैं। कृष्णानंद राय पर 29 नवंबर 2005 को एके 47 रायफल से गोलियां चलाईं गई थीं। उनके शरीर से 67 गोलियां पाई गईं थीं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या में कुल छह लोग मारे गए थे। कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद सीट से विधायक थे।