दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, मासूम का सिर फटा

लखनऊ–लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र में बुधवार की देर रात मामूली कहासुनी के बाद गुंडों ने एक परिवार को घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीट कर परिवार को अधमरा कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में राजेश सोनकर निवासी 16/4 काशीराम कॉलोनी दरोगा खेड़ा सरोजनी नगर ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात 8:00 बजे विपक्षी गुड्डू के परिवार के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुड्डू के दबंग परिवार के लोगों ने उसके घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से सभी को पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 27, 2019

लखनऊ–लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र में बुधवार की देर रात मामूली कहासुनी के बाद गुंडों ने एक परिवार को घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीट कर परिवार को अधमरा कर दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में राजेश सोनकर निवासी 16/4 काशीराम कॉलोनी दरोगा खेड़ा सरोजनी नगर ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात 8:00 बजे विपक्षी गुड्डू के परिवार के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुड्डू के दबंग परिवार के लोगों ने उसके घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से सभी को पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई में 14 वर्षीय मुन्नू का सिर फट गया। जबकि राजेश सोनकर, बिट्टू सोनकर, स्नेहा सोनकर को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि यह दबंग कॉलोनी के लोगों से आए दिन मारपीट करते रहते हैं। इसके बाद उन्होंने उनके घर को भी निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।