चचेरे भाई ने लाठी से की गर्भवती महिला की पिटाई , शिशु की मौत 

बदायूँ — जिले में पानी भरने को लेकर मामूली विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई से उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।आरोप है कि महिला के चचेरे भाई ने उसको लाठी से पीटा है। मामला उसावां थाना इलाके के गांव सांडी का है, जहां एक महिला रक्षाबंधन पर अपने घर आई थी।  पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई से उसका पानी भरने को लेकर विवाद हो गया।महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि महिला के चचेरे भाई ने उसको लाठी से पीट दिया ।परिजन महिला को जिला महिला अस्पताल ले गए जहां उसका ऑपरेशन

Written By :

admin

Updated

August 29, 2018

बदायूँ — जिले में पानी भरने को लेकर मामूली विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई से उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।आरोप है कि महिला के चचेरे भाई ने उसको लाठी से पीटा है। मामला उसावां थाना इलाके के गांव सांडी का है, जहां एक महिला रक्षाबंधन पर अपने घर आई थी। 

पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई से उसका पानी भरने को लेकर विवाद हो गया।महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि महिला के चचेरे भाई ने उसको लाठी से पीट दिया ।परिजन महिला को जिला महिला अस्पताल ले गए जहां उसका ऑपरेशन किया गया और महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया।परिजनों का आरोप है कि महिला के बच्चे की मौत लाठी लगने से हुई है।

इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और मामले में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

(रिपोर्ट -राहुल सक्सेना ,बदायूँ)