हाथरस गैंगरेपःयोगी सरकार ने किया 10 लाख रुपये देने का ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों को 10 लाख रुपए की मदद ऐलान किया है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में

Written By :

SK Sharma

Updated

September 29, 2020

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों को 10 लाख रुपए की मदद ऐलान किया है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें..एक और निर्भया हारी जिंदगी की जंग, हैवानों ने रेप के बाद तोड़ दी थी रीढ़ की हड्डी

एससी-एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज

वहीं हाथरस के जिलाधिकारी के साथ ही एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा अमानवीय कृत्य करने से चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है।

जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार के साथ एसपी विक्रांत वीर सिंह ने कहा कि पीड़िता की जीभ कटी होने की खबरें सच नहीं हैं।

गैंगरेप के बाद तोड़ दी थी  रीढ़ की हड्डी 

गौरतालब है कि 14 सितंबर को एक 19 साल की लड़की के साथ चार लोगों ने पहले तो गैंगरेप (Gang rape) किया। इसके बाद भी जब दरिंदों का मन नहीं भरा तो वहशियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। हदें यही तक नहीं थी।

दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी और गाला दबाकर मारने की कोशिश की। भयानक जख्म दिए गए। गैंगरेप (रेप) के बाद दरिंदों ने लड़की को निर्मम तरीके से तड़पाया भी था। मंगलवार को पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

 आरोपी गिरफ्तार…

वहीं घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता होश में आई तो अपने साथ हुई आपबीती अपने परिजनों को बताई। जब पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण हुआ तो इसमें गैंगरेप (Gang rape) की पुष्टि होने के बाद हाथरस पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बाद में एक और आरोपी को अरेस्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें..DGP की कुर्सी छोड़ने वाले IPS गुप्तेश्वर पांडेय इस सीट लड़ सकते है चुनाव !

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )