ट्रक में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, उड़े परखच्चे, दो की मौत

हाथरस--हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र में NH -93 पर गाँव लेहरा के पास एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक तेज रफ़्तार कार (आई 10 )अनियांत्रित होकर ट्रक में पीछे टकरा कर घुस गई।  वही कार में सवार तीन लोग में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को NH की एम्बुलेंस के द्धारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा इतना जबर्दस्त था की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग एक मेडिसीन कम्पनी में एम

Written By :

admin

Updated

September 1, 2018

हाथरस--हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र में NH -93 पर गाँव लेहरा के पास एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक तेज रफ़्तार कार (आई 10 )अनियांत्रित होकर ट्रक में पीछे टकरा कर घुस गई। 

वही कार में सवार तीन लोग में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को NH की एम्बुलेंस के द्धारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा इतना जबर्दस्त था की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग एक मेडिसीन कम्पनी में एम आर के पद नौकरी करते थे। सभी कार सवार देर रात आगरा से अपने घर अलीगढ लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक न लगने की वजह से कार पीछे से ट्रक घुस गई। दुर्घटना की सुचना पर मृतक के परिजन में कोहराम मच गया और सभी जिला अस्पताल पहुँच गये। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )