अस्पताल पहुंच हार्दिक ने पोंछे तोगड़िया के आंसू,कहा-‘मोदी और अमित शाह रच रहे हैं साजिश’

अहमदाबाद– एनकाउंटर की आशंका जताने वाले विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया से मंगलवार को पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेसी नेता अर्जुन मोधवाडिया हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। तोगड़िया से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि, तोगड़िया के खिलाफ पीएम मोदी और अमित शाह साजिश रच रहे हैं। इससे पहले भी हार्दिक पटेल ने सोमवार को तोगड़िया के लापता होने के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट करके उनका समर्थन किया था। हार्दिक ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘Z+ सिक्यॉरिटी होने के बावजूद भी प्रवीण

Written By :

admin

Updated

January 16, 2018

अहमदाबाद– एनकाउंटर की आशंका जताने वाले विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया से मंगलवार को पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेसी नेता अर्जुन मोधवाडिया हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।

तोगड़िया से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि, तोगड़िया के खिलाफ पीएम मोदी और अमित शाह साजिश रच रहे हैं। इससे पहले भी हार्दिक पटेल ने सोमवार को तोगड़िया के लापता होने के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट करके उनका समर्थन किया था। हार्दिक ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘Z+ सिक्यॉरिटी होने के बावजूद भी प्रवीण तोगड़िया जी गायब हो जाते हैं। सोचने की बात है कि आम आदमी का क्या हो सकता है। प्रवीण तोगड़िया जी ने पहले भी कहा था कि उनकी जान को खतरा है।’ 

रोते हुए बोले प्रवीण तोगड़िया,-‘मेरे एनकाउंटर की रची गई साजिश, इसलिए हुआ गायब’

बता दें सोमवार को अचानक सियासी गलियारों में उस वक्त हड़बड़ी मच गई थी , जिस वक्त विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया अचानक लापता हो गए। अहमदाबाद से दिल्ली तक ये बात आग की तरह फैल गई कि तोगड़िया गायब हो गए हैं, हालांकि 11 घंटे के बाद वो शाम को बेहोशी की हालत में मिले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तोगड़िया गुजरात स्थित अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिले और उन्हें फौरन चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया था जिसके चलते वो बेहोश हो गए थे। डॉक्टर ने कहा कि उनकी हालत फिलहाल पहले से अच्छी है।