2 नाबालिग बालिकाओं के साथ हैवानियत, एक की दर्दनाक मौत

बुलन्दशहर — उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर  में दो अलग-अलग स्थानों पर 2 नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसमें एक बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक ही रात में दुष्कर्म की हुई 2 घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म की पहली घटना की रिपोर्ट बालिका के चाचा नेपाल ने बीबीनगर थाने पर दर्ज कराई है कि उसके भाई की बेटी रविवार को शाम गांव में घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही युवक टीनू उसे बहला फुसलाकर खेत की ओर ले

Written By :

admin

Updated

September 18, 2018

बुलन्दशहर — उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर  में दो अलग-अलग स्थानों पर 2 नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसमें एक बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार एक ही रात में दुष्कर्म की हुई 2 घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म की पहली घटना की रिपोर्ट बालिका के चाचा नेपाल ने बीबीनगर थाने पर दर्ज कराई है कि उसके भाई की बेटी रविवार को शाम गांव में घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही युवक टीनू उसे बहला फुसलाकर खेत की ओर ले गया।

आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़ित बालिका को थाने ले आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका की डॉक्टरी कराई है और आरोपी टीनू को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब की बोतल गिलास और कपड़े बरामद किए हैं।

दूसरी घटना डिबाई थाना क्षेत्र की हैं जहां गांव के देवदत्त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। रविवार तड़के गांव का ही युवक दुष्यन्त उसको जबरन अपने साथ उठाकर ले गया और घर से 200 मीटर दूर एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर नाबालिग घर पहुंची और वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पहले डिबाई के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल हाल पिता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।