हाइवे पर मृत मिले आधा दर्जन गोवंश,हिन्दू संगठन में आक्रोश

हरदोई–उत्तर प्रदेश में गाय और गंगा की बात करने वाली योगी सरकार के पास गोवंशों को लेकर कोई प्लान नहीं है लिहाजा बदहाली के शिकार गोवंश अब सड़क पर भी मरने को मजबूर है। हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर आधा दर्जन गोवंश मृत अवस्था मे मिले तो वही कई घायलावस्था में तड़पते हुए मिले। माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ ।इस दौरान मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें शांत किया और गोवंशो को वहां से हटवाया गया। मामला कोतवाली कछौना के गांव तेउरी के पास का

Written By :

admin

Updated

August 24, 2018

हरदोई–उत्तर प्रदेश में गाय और गंगा की बात करने वाली योगी सरकार के पास गोवंशों को लेकर कोई प्लान नहीं है लिहाजा बदहाली के शिकार गोवंश अब सड़क पर भी मरने को मजबूर है। हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर आधा दर्जन गोवंश मृत अवस्था मे मिले तो वही कई घायलावस्था में तड़पते हुए मिले।

माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ ।इस दौरान मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें शांत किया और गोवंशो को वहां से हटवाया गया। मामला कोतवाली कछौना के गांव तेउरी के पास का है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से हरदोई लखनऊ-राजमार्ग पर आधा दर्जन गोवंशों की मौके पर मौत हो गई और कई घायलावस्था में तड़पते मिले।सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन मृत गौवंशो को हटवाना शुरू कर दिया और घायल गोवंशों को पशु चिकित्सालय भिजवाया वही मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग नारेबाजी करने लगे और सड़क पर जाम लगा दिया हालत बिगड़ता देख पुलिस ने किसी तरह  गोवंशों को हटवाया और हिंदू संगठनों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जल्द ही वाहन की बरामदगी भी कर ली जाएगी।

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )