‘गली बॉय’ के लिए रणवीर को मिले इतने अवॉर्ड, खुश दीपिका ने खास अंदाज में दी बधाई

मनोरंजन डेस्कः बॉलीवु़ड सुपरस्टर रणवीर सिंह पर लगातार अवॉर्ड की बौछार हो रही हैं। फिल्मफेयर के बाद अब जी सिने अवॉर्ड में भी रणवीर ने 3 बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। रणवीर को फिल्म गली बॉय (gully boy) के लिए बेस्ट एक्टर, बेस्ट ऑनस्क्रीन और सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड मिलने से रणवीर काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीनों अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर खुशी का इजहार किया है। ये भी पढ़ें..कोरोना वायरस को लेकर सेना ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम… वहीं सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (gully

Written By :

SK Sharma

Updated

March 14, 2020

मनोरंजन डेस्कः बॉलीवु़ड सुपरस्टर रणवीर सिंह पर लगातार अवॉर्ड की बौछार हो रही हैं। फिल्मफेयर के बाद अब जी सिने अवॉर्ड में भी रणवीर ने 3 बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। रणवीर को फिल्म गली बॉय (gully boy) के लिए बेस्ट एक्टर, बेस्ट ऑनस्क्रीन और सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड मिलने से रणवीर काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीनों अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर खुशी का इजहार किया है।

ये भी पढ़ें..कोरोना वायरस को लेकर सेना ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम…

वहीं सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (gully boy) को हर कोई बधाइयां दे रहा है। इस बीच रणवीर की पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें अलग ही अंदाज में बधाई दी। जिससे सभी का ध्यान दीपिका के रिएक्शन ने खींच लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, तुम कितने हैंडसम हो, ओके बाय। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने अपनी खुशी का इजहार इस तरह किया हो। जब रणवीर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, तब भी दीपिका की फोटो खूब वायरल हुई थी जिसमें वह फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ सोती नजर आई थीं।

https://www.instagram.com/p/B9s2iCaJtns/?utm_source=ig_embed

ये भी पढ़ें.. छह माह बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, यह बनी वजह..

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर फिल्म पद्मावत के बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। कबीर खान की फिल्म 83 में दीपिका और रणवीर की जोड़ी एक बार नजर आएगी। इसमें रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।