गुजरात चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अहमदाबाद — गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। गुजरात के वर्तमान सीएम विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की इस सूची में ज्यादातर पुराने नेताओं के नाम देखने को मिले हैं, साथ ही पटेल समुदाय के भी 17 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है।  बता दें, गुजरात में 182 सीटों के लिए 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में

Written By :

admin

Updated

November 17, 2017

अहमदाबाद — गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

गुजरात के वर्तमान सीएम विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की इस सूची में ज्यादातर पुराने नेताओं के नाम देखने को मिले हैं, साथ ही पटेल समुदाय के भी 17 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। 

बता दें, गुजरात में 182 सीटों के लिए 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है।