Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल गिरा, 9 लोगों की मौत

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के बडोदरा में एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। यहां महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे उस पर से गुज़र रहे कई वाहन नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई कई लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। Gujarat Bridge Collapse: राहत बचाव कार्य जारी मिली जानकारी के अनुसार, महिसागर नदी में बना वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह गिर गया। हादसे के

Written By :

SK Sharma

Updated

July 9, 2025

Bridge Collapse Gujarat

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के बडोदरा में एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। यहां महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे उस पर से गुज़र रहे कई वाहन नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई कई लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

Gujarat Bridge Collapse: राहत बचाव कार्य जारी

मिली जानकारी के अनुसार, महिसागर नदी में बना वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो एसयूवी, एक पिकअप वैन और दो ट्रक सहित चार वाहन पुल पार कर रहे थे, इस दौरान अचानक पुल भरभराकर ढह गया और कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। इस हादसे में 8 लोगों की जान चली है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Gujarat Bridge Collapse: पहली भी चुकी थी कई दुर्घटनाएं

हादसे के वक्त मौके मौजूद ने बताया कि नदी में वाहनों के गिरने से पहले एक तेज़ आवाज़ सुनाई पड़ी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग और वडोदरा ज़िला प्रशासन मौके पर पहुंच गए। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी मलबे से घायलों को निकालने में मदद की। अब तक चार लोगों को बचाकर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

1985 में हुआ था पुल का निर्माण

बता दें कि यह पुल 1985 में बना था। गुजरात सरकार ने हाल ही में 212 करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल के निर्माण को मंज़ूरी दी थी। फ़िलहाल, मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों को मौके पर भेजकर जाँच के आदेश दिए हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)