वॉशरूम गए दूल्हे के साथ बदमाशों ने किया ऐसा कांड, उड़े सबके होश

राजधानी में एक अजोबो गरीब मामला सामने आया है। यहाँ किसी और के साथ नहीं बल्कि दूल्हे को ही बदमाश लूट कर भाग गए। यह घटना तब हुई जब दूल्हे अपने दोस्तों के साथ बात कर रहा था।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 13, 2020

राजधानी में एक अजोबो गरीब मामला सामने आया है। यहाँ किसी और के साथ नहीं बल्कि दूल्हे (groom) को ही बदमाश लूट कर भाग गए। यह घटना तब हुई जब दूल्हे अपने दोस्तों के साथ बात कर रहा था। इतने में दूल्हा बाथरूम गया तो उसने अपने नोटों की माला उतार कर अपने दोस्त के हाथ में पकड़ा दी।

ये भी पढ़ें..यूपीः कॉकटेल पार्टी बनी अखाड़ा, जमकर हुई फायरिंग, 7 अरेस्ट

माला में 10 हजार रुपये से ज्यादा के लगे थे नोटे 

दोस्त नोटों की माला लेकर खड़ा ही था कि एक बदमाश ने उसके हाथ से नोटों की माला छीनकर भाग गया। इस घटना की जानकारी होते ही सबके होश उड़ गए क्योंकि जो नोटों की माला बदमाश लूटकर ले गए उसके 10 हजार रुपये से ज्यादा के नोटे लगे थे।

तलाश में जुटी पुलिस…

दूल्हे (groom) ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दूल्हे की नोटों की माला में 10 हजार से ज्यादा के नोट थे। वहीं शिकायत के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना राजधानी दिल्ली के तिमारपुर की है।

ये भी पढ़ें..पति की घिनौनी करतूत, पत्नी की गुप्तांग की तस्वीरें की वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )