पहली बार दुल्हन को देखते ही भाग गया दूल्हा, जानिए चौंका देने वाली वजह

झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि पहली बार ससुराल आई दुल्हन घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वहीं इस मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस दुल्हन को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसका राम साह नाम के युवक से प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन विवाह के बाद वह अपने साथ ले जाने से टाल-मटोल करने लगा था। दुल्हन खुद पहुंची ससुराल: जानकारी के मुताबिक

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 19, 2021

झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि पहली बार ससुराल आई दुल्हन घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वहीं इस मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस दुल्हन को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसका राम साह नाम के युवक से प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन विवाह के बाद वह अपने साथ ले जाने से टाल-मटोल करने लगा था।

दुल्हन खुद पहुंची ससुराल:

जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के गोंडा इलाके का है। यहां करीब आठ महीने पहले एक लड़की का राम साह नाम के आदमी से प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को उसके मायके में ही छोड़कर फरार हो गया। वही काफी इंतजार करने के बाद दुल्हन ने खुद ससुराल जाने का फिसला किया और अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। लेकिन ससुराल वालों ने उसको घर के अंदर घुसने नहीं दिया। वहीं दुल्हन भी न जाने की हठ करके धरने पर बैठ गई। दूसरी तरफ नई-नवेली दुल्हन को धरने पर बैठे देख गांव वाले इकट्ठा हो गए और उसका वीडियो बनाने लगे।

दुल्हन को पुलिस ले गई थाने:

धरने पर बैठी नई नवेली दुल्हन के बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच गई और दुल्हन को अपने साथ थाने ले गई। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले उसको अपने साथ रखने को तैयार नहीं है और इसकी वजह भी नहीं बता रहे हैं। मैंने बहुत बार वजह जानने की कोशिश की लेकिन ससुराल वालों ने कुछ नहीं बताया इसलिए आज मैं खुद आ गई।

दूल्हे की तलाश में जुटी पुलिस:

दुल्हन की बात सुनने के बात पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर पुलिस ने समझाया। वहीं घर वलों से दूल्हे के बारे में पूछने पर पता चला को वो काफी समय से घर से फरार चल रहा है। वहीं पुलिस दूल्हे की तलाश में जुट गई है।

 

 

ये भी पढ़ें.. अब 18 में नहीं 21 साल में बेटियां बनेगी दुल्हन, कैबिनेट से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

ये भी पढ़ें..पुलिस विभाग हुआ शर्मसार: पुलिसकर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)