यूपी के इस जिले में ‘भगवा’ रंग में रंगा गवर्नमेंट स्कूल !

फतेहपुर–यूपी में नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का भगवा हर जगह छाया हुआ है ।  प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम योगी जब सत्ता संभाली तो प्रदेश के कई जिलों के सरकारी दफ्तरों को भगवा रंग से रंग दिया गया। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले में देखने को मिला है। यहां गवर्नमेंट इंटर कॉलेज को पूरी तरह भगवा रंग में तब्दील कर द‍िया गया है।  बता दें, भगवा रंग में तब्दील कॉलेज की ब‍िल्ड‍िंग पहले सफ़ेद रंग से रंगी हुई थी। योगी आद‍ित्यनाथ की सरकार आने के बाद इस कॉलेज की ब‍िल्ड‍िंग को भगवा

Written By :

admin

Updated

December 5, 2017

फतेहपुर–यूपी में नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का भगवा हर जगह छाया हुआ है ।  प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम योगी जब सत्ता संभाली तो प्रदेश के कई जिलों के सरकारी दफ्तरों को भगवा रंग से रंग दिया गया। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले में देखने को मिला है। यहां गवर्नमेंट इंटर कॉलेज को पूरी तरह भगवा रंग में तब्दील कर द‍िया गया है।

 बता दें, भगवा रंग में तब्दील कॉलेज की ब‍िल्ड‍िंग पहले सफ़ेद रंग से रंगी हुई थी। योगी आद‍ित्यनाथ की सरकार आने के बाद इस कॉलेज की ब‍िल्ड‍िंग को भगवा रंग से रंग द‍िया गया। बताया जाता है क‍ि सीएम योगी के पहनावे को देखते हुए भगवा कलर का रंग-रोगन क‍िया गया है। सीएम को खुश करने के ल‍िए स्कूल के अध‍िकार‍ियों ने ऐसा क‍िया है।

पढ़ें :-लखनऊःभगवा रंग में रंगा एनेक्सी भवन

कॉलेज के वाइस प्र‍िंस‍िपल व‍िष्णु कुमार ने कहा, इसके ल‍िए कोई द‍िशा-न‍िर्देश नहीं म‍िला था। स्कूल के स्टूडेंट्स और टीचर सबका सहमती से ऐसा क‍िया गया है। सभी को यह कलर अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें :-एनेक्सी के बाद अब भगवा रंग में रंग रहा सरकारी अस्पताल