गोरखपुरः सीएम योगी ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया लोकार्पण

गोरखपुर — यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय  विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान शान का प्रतीक है।  सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में जन सहयोग आवश्यक है। शासन की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन में जन सहभागिता परम आवश्यक है। शहर को सुन्दर, स्वच्छ बनाने में सभी को सहयोग करना होगा तभी देश/प्रदेश ओडीएफ घोषित होगा।उन्होंने इस अभियान में सभी जिलावासियों को जुड़कर इसे सफल बनाने

Written By :

admin

Updated

June 20, 2018

गोरखपुर — यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय  विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान शान का प्रतीक है। 

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में जन सहयोग आवश्यक है। शासन की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन में जन सहभागिता परम आवश्यक है। शहर को सुन्दर, स्वच्छ बनाने में सभी को सहयोग करना होगा तभी देश/प्रदेश ओडीएफ घोषित होगा।उन्होंने इस अभियान में सभी जिलावासियों को जुड़कर इसे सफल बनाने का आव्हान किया।जिससे गोरखपुर स्वच्छ सुन्दर जिले के रूप में पहचाना जाए।

वहीं सीएम योगी ने अपने गृह जनपद का व्यख्यान करते हुए कि गोरखपुर जिला एक नई दिशा की ओर अग्रसर है, यहां एम्स की स्थापना, फर्टीलाइजर, रामगढ़ताल का सौदर्यीकरण, मेट्रो से जुडऩे के साथ विश्वविद्यालय में 100 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना एक नई कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्तायुक्त, सदाचार के साथ संस्कारों से जुड़े महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीयता से जुड़े यह अति महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है यह प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाला प्रदेश है। यह प्रदेश क्रांतिकारियों की भूमि है। 

इसके अलावा सीएम ने कहा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में दुनिया के 192 देशों में मनाया जायेगा। योग से व्यक्ति निरोग एंव स्वस्थ्य रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका हिस्सा बनना चाहिए।