Good news: मां बनने वाली हैं अनुष्का, कोहली ने शेयर की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इसका ऐलान खुद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 27, 2020

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इसका ऐलान खुद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है।

ये भी पढ़ें..6 बच्चों की मां के बाल मुंडवा कर गांव वालों ने किया ये…

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं, विराट कोहली ने  बताया- किस मंथ में होंगे दो से तीन | Good News: bollywood actress anushka  sharma and team ...

विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम लोग तीन होने वाले हैं, जनवरी 2021 में आने वाला है।’ साथ ही कोहली और अनुष्का की तस्वीर लगी हुई, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है।

2017 में हुई थी शादी…

https://www.instagram.com/p/CEYZIPllBzF/?utm_source=ig_embed

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस खूबसूरत खुलासे के बाद सेलिब्रिटीज़ और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि इस कपल ने 2017 में इटली में शादी की थी। अब तीन साल बाद इनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी अपने कप्तान को मुबारकबाद दे रहे हैं, तो वहीं बॉलीवुड जगत की हस्तियां अनुष्का शर्मा को बधाई दे रही हैं और अपना ख्याल रखने को कह रही हैं।

विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हुए तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं।

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )