गोण्डा: नमाज पढ़ते-पढ़ते हुई पूर्व विधायक की मौत…

गोण्डा–जिले के बसपा नेता पूर्व सदर विधायक जलील खान का आज भोर में निधन हो गया। विधायक के निधन से जनपदवासियों में शोक की लहर है। उनके आवास पर जनता का जमघट लग गया है।बताया जा रहा है कि मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ते समय पूर्व विधायक के सीने में दर्द उठा था । आनन फानन में विधायक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को चिकित्सकों ने मृत बताया । साफ़ स्वच्छ छवि के पूर्व बसपा विधायक वर्ष 2008 में सदर क्षेत्र से जनप्रतिनिधि चुने गए थे। श्री खां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे । उनके

Written By :

admin

Updated

June 14, 2018

गोण्डा–जिले के बसपा नेता पूर्व सदर विधायक जलील खान का आज भोर में निधन हो गया। विधायक के निधन से जनपदवासियों में शोक की लहर है। उनके आवास पर जनता का जमघट लग गया है।बताया जा रहा है कि मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ते समय पूर्व विधायक के सीने में दर्द उठा था ।

आनन फानन में विधायक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को चिकित्सकों ने मृत बताया । साफ़ स्वच्छ छवि के पूर्व बसपा विधायक वर्ष 2008 में सदर क्षेत्र से जनप्रतिनिधि चुने गए थे। श्री खां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे । उनके इस तरह से अचानक निधन से जहाँ उनके समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त है वहीँ पूरे जनपद में भी जिस किसी को ये समाचार मिला आवाक रह गया।

उनकी छवि ही कुछ ऐसी थी की उनके समर्थक तो समर्थक उनके विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते रहते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार उनके गावं मुगलजोत में आज किया जायेगा। राजनेताओं सहित आम जनता भी उनके निवास स्थल मुगलजोत में जुटना शुरू हो गई है। पूर्व विधायक मोहम्मद जलील खां बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के करीबियों में माने जाते थे ।