गोलगप्पे खाते-खाते लड़की को हो गया चाट वाले से प्यार, दोनों घर से भागे,फिर लव स्टोरी में आया ट्विस्ट…

एक युवती को गोलगप्पे वाले भैया से प्यार हो गया। इतना ही नहीं युवती उस गोलगप्पे वाले के साथ भाग भी गई। मामला यूपी के मिर्जापुर का है।

Written By :

SK Sharma

Updated

January 17, 2021

प्यार सीमाएं नहीं जानता। प्यार किसी को, कहीं भी, कभी भी, किसी से भी हो सकता है। ऐसे ही प्यार की एक अनोखी कहानी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। एक युवती को गोलगप्पे वाले भैया से प्यार हो गया। इतना ही नहीं युवती उस गोलगप्पे वाले के साथ भाग भी गई। मामला यूपी के मिर्जापुर का है।

ये भी पढ़ें..सरकार का बड़ा फैसलाः पुलिस विभाग में सिपाही-दारोगा के पदों पर अब किन्नरों की होगी सीधी नियुक्ति

युवती को गोलगप्पे वाले से हुआ प्यार 

यह घटना काफी दिनों तक इलाके में चर्चा का विषय रही थी। यह घटना कुछ महीनों पहले की है। यहां गोलगप्पा खाने गई एक युवती को गोलगप्पे का ठेले लगाने वाले से प्यार हो गया था।

पानी पुरी

मिर्जापुर के कछवा थाने के आदर्श नगर इलाके में ऐसा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती रोजाना चाट और गोलगप्पे खाने उसी ठेलेवाले के पास जाती थी।

दोनों हुए फरार…

लड़की उसके गोलगप्पे और चाट को काफी पसंद करती थी। इस दौरान लड़की को गोलगप्पे का स्वाद इतना भाया कि वह गोलगप्पे वाले को ही अपना दिल दे बैठी। गोलगप्पे वाला भी कहीं न कहीं लड़की से धीरे-धीरे प्यार करने लगा था। इसके बाद वह किशोरी को लेकर फरार हो गया।

लड़की के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कछवा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी।

गोलगप्पे

पुलिस ने पकड़ा..

जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को हुई, वह तुरंत सक्रिय हुई। गोलगप्पे वाले ने अपने परिजनों को फोन करके बताया था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ झांसी जा रहा है।

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)