Goa Stampede: गोवा में श्री लैराई ‘जात्रा’ में मची भगदड़, 6 की लोगों मौत , कई घायल

Goa Stampede: गोवा के शिरगांव में शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक श्री लैराई ‘जात्रा’ (lairai jatra) के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि भगदड़ में कुचले जाने से करीब 80 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे पर गोवा के CM डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। Goa Stampede: भगदड़ में 6 की लोगों मौत मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना श्रीगांव के लैराई देवी मंदिर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैराई

Written By :

SK Sharma

Updated

May 3, 2025

Goa Stampede shri lairai jatra

Goa Stampede: गोवा के शिरगांव में शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक श्री लैराई ‘जात्रा’ (lairai jatra) के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि भगदड़ में कुचले जाने से करीब 80 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे पर गोवा के CM डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।

Goa Stampede: भगदड़ में 6 की लोगों मौत

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना श्रीगांव के लैराई देवी मंदिर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैराई जात्रा (lairai jatra) में भाग लेने के लिए उत्सुक लोग अचानक नियंत्रण से बाहर हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े और स्थिति बेकाबू हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि भगदड़ के दौरान कुचले जाने से करीब 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

सीएम सावंत ने जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। गोवा के सीएम ने अपने एक्स पर लिखा, “आज सुबह शिरगांव में लेराई यात्रा के दौरान हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मैं घायलों से मिलने अस्पताल गया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)