गहलोत ने तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ , सचिन बने को-पायलट

राजस्थान — सूबे के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए मुखिया के तौर पर शपथ ली। साथ ही उप मुख्यमंत्री की सचिन पायलट ने शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह गहलोत और पायलट को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के लिए जयपुर के अलबर्ट हॉल को दुल्हन की तरह की तरह सजाया गया था। राज्य की पूरी कैबिनेट अभी तय नहीं हुई है।शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ। मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलबर्ट हॉल पहुंची। इस समारोह में नवजोत सिहं सिद्धू, फारुख अब्दुल्ला,

Written By :

admin

Updated

December 17, 2018

राजस्थान — सूबे के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए मुखिया के तौर पर शपथ ली। साथ ही उप मुख्यमंत्री की सचिन पायलट ने शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह गहलोत और पायलट को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह के लिए जयपुर के अलबर्ट हॉल को दुल्हन की तरह की तरह सजाया गया था। राज्य की पूरी कैबिनेट अभी तय नहीं हुई है।शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ। मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलबर्ट हॉल पहुंची।

इस समारोह में नवजोत सिहं सिद्धू, फारुख अब्दुल्ला, दानिश अली, प्रफुल्ल पटेल, मल्लिकार्जुन खड़े, शीला दीक्षित, राजबब्बर समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे हैं। खुद अशोक गहलोत ने सभी की एयरपोर्ट पर अगवानी की।

वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। अशोक गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले गहलोत साल 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उनका कार्यकाल 2003 तक रहा था। फिर वह साल 2008 से 2013 तक दूसरा कार्यकाल पूरा करने में सफल रहे थे।