लखनऊ: फीनिक्स माल के गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ–राजधानी में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कृष्णानगर के फीनिक्स माल के गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल गार्ड को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हई है। इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी है।   कृष्णा नगर पुलिस बूथ के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने मॉल के सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े

Written By :

admin

Updated

March 12, 2018

लखनऊ–राजधानी में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कृष्णानगर के फीनिक्स माल के गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल गार्ड को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हई है। इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी है।

 

कृष्णा नगर पुलिस बूथ के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने मॉल के सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया यहां से डॉक्टरों ने गार्ड को ट्रॉमा रेफर कर दिया। ट्रॉमा में गार्ड का इलाज चल रहा है।

पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पास में ही पुलिस बूथ होने के बावजूद पुलिस मौके से नदारद थी और सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गार्ड के पीठ में गोली लगी है। उसका कुछ दिन पहले पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।