चलती स्कॉर्पियो में दलित युवती से गैंगरेप,पुलिस ने तीन दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश अब अपराधों का प्रदेश बनता जा रहा है. ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां सोमवार को एक दलित युवती के साथ चलती स्कॉर्पियो में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं आरोपी गैंगरेप के बाद युवती को सड़क पर फेंककर फरार हो गए.जबकि पुलिस ने 3 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के भेजा है. पीड़िता के मुताबिक उसके साथ गैंगरेप करने वाले जो लोग थे उनकी गाड़ी पर सत्ताधारी दल के पार्टी का झंडा लगा था. दरअसल घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र की है. जहां रोली (काल्पनिक नाम) 17 नवंबर

Written By :

admin

Updated

November 19, 2018

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश अब अपराधों का प्रदेश बनता जा रहा है. ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां सोमवार को एक दलित युवती के साथ चलती स्कॉर्पियो में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

वहीं आरोपी गैंगरेप के बाद युवती को सड़क पर फेंककर फरार हो गए.जबकि पुलिस ने 3 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के भेजा है. पीड़िता के मुताबिक उसके साथ गैंगरेप करने वाले जो लोग थे उनकी गाड़ी पर सत्ताधारी दल के पार्टी का झंडा लगा था.

दरअसल घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र की है. जहां रोली (काल्पनिक नाम) 17 नवंबर को कोचिंग से घर लौट रही थी. इसी बीच सड़क पर ही पीछे से आ रहे कार सवार लोगों ने उसे सड़क से उठाकर अपनी कार में डाल लिया, उसके साथ गैंगरेप किया, पीड़िता के अनुसार उसका वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सड़क के किनारे फेंक कर चले गए.

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गैंगरेप से पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के लिए उसे अस्पताल भेजा जा रहा है. गाड़ी पर झंडा लगा होने के बात भी पुलिस अधीक्षक नगर ने स्वीकार की है और उन्होंने बताया कि लड़की जो गाड़ी की शुरुआत के नंबर बता रही है उसके आधार पर महाराष्ट्र पुलिस से बातचीत की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.