हैवानियत की हदःपीलीभीत में अब किन्नर के साथ गैंगरेप

पीलीभीत — उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हैवानियत की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां पूरनपुर थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.वही कोर्ट के आदेश के बाद तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.दरअसल घटना अक्टूबर 2019 की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामला की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी पीडित किन्नर ने तनवीर हसन (पुत्र नजरुल हसन) और उसके दो अज्ञात साथियों पर तमंचा दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.किन्नर द्वारा दी गई तहरीर

Written By :

SK Sharma

Updated

February 8, 2020

पीलीभीत — उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हैवानियत की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां पूरनपुर थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.वही कोर्ट के आदेश के बाद तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.दरअसल घटना अक्टूबर 2019 की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामला की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी पीडित किन्नर ने तनवीर हसन (पुत्र नजरुल हसन) और उसके दो अज्ञात साथियों पर तमंचा दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.किन्नर द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक आरोप है कि 10 सितंबर 2019 को शाम करीब 6 बजे तनवीर अपने दोनों साथियों के साथ घर में जबरदस्ती घुस आया. तनवीर और उसके दोनों साथियों ने तमंचा दिखाकर बारी बारी से जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन किया.

पुलिस को कुछ भी बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए. इस घटना की पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. उसके बाद एसपी को रजिस्टर्ड डाक भेजकर बात कहने के बावजूद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था. अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर पूरनपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है.