बन्दूक की नोक पर पति के सामने किया पत्नी से गैंगरेप

हमीरपुर — योगी सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे। आए दिन कोई ना कोई महिला दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध की शिकार हो रही है। ताजा मामला हमीरपुर का है,जहां बेखौफ दबंगों ने बन्दूक की नोक पर एक महिला से पति के सामने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मामला हमीरपुर ज़िले के कुरारा थाने क्षेत्र के पतारा गांव का है। यहां  रहने वाले राम लखन यादव

Written By :

admin

Updated

August 13, 2018

हमीरपुर — योगी सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे। आए दिन कोई ना कोई महिला दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध की शिकार हो रही है।

ताजा मामला हमीरपुर का है,जहां बेखौफ दबंगों ने बन्दूक की नोक पर एक महिला से पति के सामने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मामला हमीरपुर ज़िले के कुरारा थाने क्षेत्र के पतारा गांव का है। यहां  रहने वाले राम लखन यादव के घर में रात में उसी गांव के ही तीन दबंग बंदूक लेकर घुस गये। राम लखन को रस्सी से बांध कर डाल दिया और उसके सामने ही उसकी पत्नी से सामूहिक बलात्कार किया और धमकी देकर फरार हो गये। वहीं रात में ही पीड़ित पति पत्नी थाना कुरारा गये पर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो आज सुबह पीड़ित महिला मुख्यालय में आकर एसपी से मिल कर रोकर अपनी आप बीती सुनाई इसपर एसपी ने कुरारा थाने को पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।