नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लूटपाट के बाद महिला से गैंगरेप

मथुरा — यूपी के मथुरा में नेशनल हाईवे 2 पर चलते ट्रक में महिला के साथ गैंग रेप और लूट की सनसनी खेज वारदात सामने आई है ।  बदमाशों ने ट्रक में बैठी सवारियों से लूटपाट की और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया ।, वारदात के बाद सकते में आई पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है ।  बता दें कि मंगलवार को इटावा जिला  निवासी दम्पत्ति अपने दो बच्चों के साथ गुडगांव  जा रहे थे । वह इटावा में वाहन के इंतजार में खड़े थे कि तभी एक ट्रक वहां

Written By :

admin

Updated

October 10, 2018

मथुरा — यूपी के मथुरा में नेशनल हाईवे 2 पर चलते ट्रक में महिला के साथ गैंग रेप और लूट की सनसनी खेज वारदात सामने आई है ।  बदमाशों ने ट्रक में बैठी सवारियों से लूटपाट की और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया ।, वारदात के बाद सकते में आई पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है । 

बता दें कि मंगलवार को इटावा जिला  निवासी दम्पत्ति अपने दो बच्चों के साथ गुडगांव  जा रहे थे । वह इटावा में वाहन के इंतजार में खड़े थे कि तभी एक ट्रक वहां आया और उसने दंपत्ति और बच्चों को बैठा लिया। ट्रक में पहले से ही एक व्यक्ति और बैठा था। सुबह तड़के करीब तीन बजे जैसे ही ट्रक मथुरा में रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाद चैकी के पास पहुंचा तभी तीन युवकों ने ट्रक को रुकवाया और वह सवारी बन कर बैठ गए।

कुछ देर बाद तीनों युवक अपने असली रूप में आ गए उन्होंने तमंचा निकाल लिए और दंपत्ति व बैठे लोगों से मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दी। लूट करने के बाद बदमाशों ने महिला से  छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर पति को बुरी तरह से मारा और हथियारों के बल पर चलते ट्रक में महिला से कई बार बलात्कार किया। इसके बाद पति पत्नी उसके बच्चों को धक्का देकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया और आसानी से फरार हो गए. 

 किसी तरह गुडगांव पहुंचे दंपत्ति ने वहां अपने रिश्तेदार को पूरी घटना से अवगत कराया । वहीं रिश्तेदार और उसका भाई उन्हें लेकर गुडगांव के थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी ।मामला मथुरा का था तो पुलिस ने वहां से उन्हें मथुरा कोसी थाने भेज दिया। कोसी थाना पहुँचे पीड़ित की बात सुनकर पुलिस ने मामले की आला अफसरों को जानकारी दी। और दंपत्ति को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे जहां सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार, हाइवे थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक रिफाईनरी थाने के उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

 सूचना के बाद खुद एसपी सिटी श्रवण कुमार ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी है ।हालांकि   पुलिस ने भले ही अब मुकद्दमा दर्ज कर बदमाशों को जल्द पकड़ने की बात कह रही हो लेकिन जिस तरह से बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह बदमाशों के बुलन्द हौशला के साथ-साथ पुलिस के कम होते इकबाल को भी बता रहा है ।

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी,मथुरा)