उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन ने टाला बड़ा रेल हादसा

उन्नाव– जिले में बुधवार को गैंगमैन ने एक बड़ा रेल हादसा टाल दिया। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास गैंगमैन ने टूटी पटरी देखी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अफसरों ने बिना समय गवाए पटरी मरम्मत करने वाली टीम को रवाना कर दिया। वहीं इस दैरान कई ट्रेनो की आवाजाही रोक दी गई। गैंगमैन को यह टूटी पटरी पोल संख्या 66/30 के पास दिखी। पटरी की मरम्मत के दौरान ऊंचाहार व पुष्पक एक्सप्रेस घंटो रुकी रही। जिसके बाद कॉशन लगाकर ट्रेनों को निकाला जा सका। रेलमार्ग को ठीक करने आयी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग

Written By :

admin

Updated

October 24, 2018

उन्नाव– जिले में बुधवार को गैंगमैन ने एक बड़ा रेल हादसा टाल दिया। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास गैंगमैन ने टूटी पटरी देखी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अफसरों ने बिना समय गवाए पटरी मरम्मत करने वाली टीम को रवाना कर दिया।

वहीं इस दैरान कई ट्रेनो की आवाजाही रोक दी गई। गैंगमैन को यह टूटी पटरी पोल संख्या 66/30 के पास दिखी। पटरी की मरम्मत के दौरान ऊंचाहार व पुष्पक एक्सप्रेस घंटो रुकी रही। जिसके बाद कॉशन लगाकर ट्रेनों को निकाला जा सका।

रेलमार्ग को ठीक करने आयी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को ठीक किया गया। जिसके बाद ट्रेन का संचालन शुरु किया जा सका। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब यूपी में रेल की पटरी टूटी मिली। इससे पहले लखनऊ के पास भी रेलवे की पटरी टूटी मिली थी।