देवर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किया भाभी से गैंगरेप

एटा–उत्तर प्रदेश के एटा में रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। अपने ही देवर ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए देवर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी ही सगी भाभी के साथ गैंग रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है।  गैंग रेप के बाद देवर समेत सभी आरोपी फरार हो गये और बदहवास हालत में पीड़िता थाने पहुंची और अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाना अवागढ़ में गैंगरेप का मामला दर्ज कर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक गैंग रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर

Written By :

admin

Updated

April 6, 2018

एटा–उत्तर प्रदेश के एटा में रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। अपने ही देवर ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए देवर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी ही सगी भाभी के साथ गैंग रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। 

गैंग रेप के बाद देवर समेत सभी आरोपी फरार हो गये और बदहवास हालत में पीड़िता थाने पहुंची और अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाना अवागढ़ में गैंगरेप का मामला दर्ज कर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक गैंग रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी देवर समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि बीती बुधवार की सॉंय अवागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके देवर आशीष ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने अवागढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर आने की कहकर फोन करके बुलाया। जब पीड़िता वहॉं पहुंची तो आरोपी देवर आशीष के साथ इंडिका कार में उसके साथी करतार, कर्मवीर और सोनू उसे पहले से ही बैठे मिले कियोकि उन्हें योजनाबध्द तरीके से आशीष ने बुलाया था।

वही देबर आशीष सहित चारो लोग भाभी को कार में बैठाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहकर जबरन बैठा लिया और कार में ही पीड़िता को डरा धमकाकर पहले तो जबरन उसे शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में ही पीड़िता को कमसान हजार नहर के समीप झाड़ियों में ले जाकर जबरन बारी, बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये और बदहवास हालत में पीड़िता थाने पहुंची और अपने साथ हुयी घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जहॉं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला जिलाअस्पताल भेज दिया है। वहीं उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

(रिपोर्ट आर. बी. द्विवेदी, एटा )