गैंगरेप के दो आरोपी अरेस्ट

एटा–जनपद एटा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीते 6 दिन पूर्व एक युवती को तीन युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया था और इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। दरअसल बीते 24 सितंबर युवती किसी काम से बाजार गई हुई थी आरोप है कि लौटते समय रास्ते में पवन यादव, अभिमन्यु तथा संजय यादव ने युवती को बहला-फुसलाकर बंधक बना लिया। उसके बाद उसके साथ इन तीनो ने बारी,बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया किसी तरह जान छुड़ा कर बदहवास हालत में अपने घर पहुंची युवती ने परिजनों को आप बीती सुनाई। दुष्कर्म की बात सामने आते

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 1, 2019

एटा–जनपद एटा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीते 6 दिन पूर्व एक युवती को तीन युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया था और इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

दरअसल बीते 24 सितंबर युवती किसी काम से बाजार गई हुई थी आरोप है कि लौटते समय रास्ते में पवन यादव, अभिमन्यु तथा संजय यादव ने युवती को बहला-फुसलाकर बंधक बना लिया। उसके बाद उसके साथ इन तीनो ने बारी,बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया किसी तरह जान छुड़ा कर बदहवास हालत में अपने घर पहुंची युवती ने परिजनों को आप बीती सुनाई। दुष्कर्म की बात सामने आते ही परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में नाम दर्ज तहरीर दी। तहरीर पाते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं अभी एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों के तार आपस में जुड़े हुए हैं या तीनों काफी करीबी है।

इन तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था और पुलिस टीमें लगातार तीसरे आरोपी पवन यादव की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर गैंगरेप के तीसरे आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)