गणेश प्रतिमा विसर्जन में फायरिंग से एक महिला समेत तीन घायल

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जख्मी लोगों को उपचार हेतु भेजा|  पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के लाख प्रयास के बाद भी अपराधी अपने को कमजोर समझने के लिये तैयार नही है| शहर कोतवाली के पक्का पुल हनुमान मन्दिर में गणपति की स्थापना की गयी थी| जिसके चलते उसका आज विसर्जन यात्रा निकली| यात्रा में मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी उमेश वाथम पुत्र सीताराम, उमेश वाथम पुत्र राजू वाथम व गुड्डू यादव पुत्र

Written By :

admin

Updated

September 17, 2018

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जख्मी लोगों को उपचार हेतु भेजा| 

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के लाख प्रयास के बाद भी अपराधी अपने को कमजोर समझने के लिये तैयार नही है| शहर कोतवाली के पक्का पुल हनुमान मन्दिर में गणपति की स्थापना की गयी थी| जिसके चलते उसका आज विसर्जन यात्रा निकली| यात्रा में मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी उमेश वाथम पुत्र सीताराम, उमेश वाथम पुत्र राजू वाथम व गुड्डू यादव पुत्र सुभाष यादव शामिल थे| उसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी| जिससे गोली तीनो के साथ ही साथ उधर से गुजर रही महिला प्रीती यादव पत्नी संतोष यादव निवासी नाला सिम्त सुमाल के भी लग गयी| महिला सहित चार लोगों के गोली लगने से भगदड़ मच गयी|घटना की सूचना पर घायलों को उपचार हेतु भेजा गया| घायल महिला को आईटीआई ठंडी सड़क स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया| वही अन्य घायलों को डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में भर्ती किया गया|

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व पुलिस फ़ोर्स अस्पताल पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना के पीछे पुराना विवाद माना जा रहा है|जिले के लगभग छोटी बड़ी लगभग 400 गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है।जिनका विसर्जन भी शुरू हो गया। एएसपी ने बताया कि किसी ने तमंचे से एक फायर किया उसी एक गोली से ही चारों जख्मी हो गये| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)