Gallantry Awards: सेना के 93 जवानों को वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

74

Gallantry Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दे दी है। इनमें से 11 को मरणोपरांत दिया जा रहा है। इन वीरता पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र (एक मरणोपरांत), 14 शौर्य चक्र (तीन मरणोपरांत), एक पुन-सेना पदक, वीरता से संबंधित 66 सेना पदक (सात मरणोपरांत), दो नौसेना पदक (वीरता) और आठ वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

Gallantry Awards:  राष्ट्रपति ने 305 रक्षा अलंकरणों को भी दी मंजूरी

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 305 रक्षा अलंकरणों को भी मंजूरी दी है। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक, 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, एक पुन सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 43 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नव सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), चार पुन सेना पदक और 132 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।

Related News
1 of 67

जानें आखिर क्यों दिए जाते हैं ये पुरस्कार

कई सैनिकों को सेना पदक, नौसेना पदक और वायुसेना पदक भी मिले। राष्ट्रपति ने 305 अन्य रक्षा पुरस्कार भी दिए। यह पुरस्कार उनके अदम्य साहस, समर्पण और देश के प्रति सेवा का प्रतीक है। कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार दुश्मन के सामने असाधारण बहादुरी के लिए दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments