पतंग कारखाने में लगी भीषण आग से लाखों का समान जलकर खाक

अमरोहा — यूपी के अमरोहा नगर में तड़के पतंग के कारखाने में आग लग जाने से हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया जिसकी वजह से लाखों रुपये की कीमत का माल जलकर राख हो गया। दरअसल नगर के मोहल्ला अफगानान में सलीम अहमद का पतंग का कारखाना है। जहां देर रात कारखाने में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। कारखाना संचालक ने आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।  सूचना पर दमकल विभाग

Written By :

admin

Updated

October 22, 2018

अमरोहा — यूपी के अमरोहा नगर में तड़के पतंग के कारखाने में आग लग जाने से हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया जिसकी वजह से लाखों रुपये की कीमत का माल जलकर राख हो गया।

दरअसल नगर के मोहल्ला अफगानान में सलीम अहमद का पतंग का कारखाना है। जहां देर रात कारखाने में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। कारखाना संचालक ने आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। 

सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से घण्टो की मशक्कत के बाद कारखाने में लगी आग पर काबू पाने पा लिया लेकिन आग बुझने तक लाखो रुपये का माल जलकर राख हो गया ।वहीं बस्ती के बीचों बीच बने कारखाने में लगी आग की सूचना पर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी ताकि हालात काबू में रहें ।