डॉ. एस.के. जैन क्लीनिक पर FSDA का छापा

लखनऊ– राजधानी में आज डॉक्टर एस.के. जैन के क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की गयी है । लखनऊ के बर्लिंग्टन चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध एस.के. जैन क्लीनिक पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने छापा मारा है। दरअसल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) पर यह शिकायत मिली थी कि एस.के. जैन क्लीनिक से एक ग्राहक को बिना लेबल लगी दवा मिली थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यह छापेमारी की गयी है। बता दें बर्लिंग्टन चौराहे पर स्थित डॉक्टर एस.के. जैन का यह सेक्स रोग विशेषज्ञ का क्लीनिक है। 

Written By :

admin

Updated

January 25, 2018

लखनऊ– राजधानी में आज डॉक्टर एस.के. जैन के क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की गयी है । लखनऊ के बर्लिंग्टन चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध एस.के. जैन क्लीनिक पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने छापा मारा है।

दरअसल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) पर यह शिकायत मिली थी कि एस.के. जैन क्लीनिक से एक ग्राहक को बिना लेबल लगी दवा मिली थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यह छापेमारी की गयी है। बता दें बर्लिंग्टन चौराहे पर स्थित डॉक्टर एस.के. जैन का यह सेक्स रोग विशेषज्ञ का क्लीनिक है।