ऑड ईवन के दौरान DTC की बसों में ‘फ्री’ सफर

नई दिल्ली — दिल्ली सरकार ने ‘ऑड-ईवन’ के दौरान डीटीसी और क्लस्टर बसों में लोगों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा कर दी है। सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने को जागरुक हों। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के इस ट्वीट को रीट्वीट किया। सीएम केजरीवाल ने लिखा, सरकार का यह फैसला लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करेगा। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के चलते 13 से 17

Written By :

admin

Updated

November 10, 2017

नई दिल्ली — दिल्ली सरकार ने ‘ऑड-ईवन’ के दौरान डीटीसी और क्लस्टर बसों में लोगों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा कर दी है। सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने को जागरुक हों। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के इस ट्वीट को रीट्वीट किया। सीएम केजरीवाल ने लिखा, सरकार का यह फैसला लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करेगा। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के चलते 13 से 17 नवंबर तक एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है।