चार लेखपालों को स्क्रीनिंग कमेटी ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

बहराइच — शासन के निर्देश पर सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए जिला स्तर पर गठित स्क्रीनिंग ने चार लेखपालों का नाम चयनित किया है। इन सभी को अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।   जनपद में भूलेख अधिष्ठान से संबंधित पचास साल से अधिक की उम्र पूरी करने वाले 204 कर्मचारियों की सूची कमेटी को उपलब्ध कराई गई थी। इनकी स्क्रीनिंग 25 अक्टूबर को की गयी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग में कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी अभिलेखों तथा शारीरिक

Written By :

admin

Updated

November 18, 2017

बहराइच — शासन के निर्देश पर सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए जिला स्तर पर गठित स्क्रीनिंग ने चार लेखपालों का नाम चयनित किया है। इन सभी को अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

 

जनपद में भूलेख अधिष्ठान से संबंधित पचास साल से अधिक की उम्र पूरी करने वाले 204 कर्मचारियों की सूची कमेटी को उपलब्ध कराई गई थी। इनकी स्क्रीनिंग 25 अक्टूबर को की गयी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग में कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी अभिलेखों तथा शारीरिक दक्षता एवं कार्य सम्बन्धी ज्ञान के सम्बन्ध में समिति द्वारा गहन परीक्षण किया गया है। 

इसके बाद चार कर्मचारियों लेखपाल सदर अशोक कुमार, महसी विनोद श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद सिंह व पयागपुर शाहिद अली को अनिवार्य सेवानिवृत्त दिये जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, महसी व पयागपुर को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त दिये जाने के सम्बन्ध में शासनादेश सं. 5/5/1975-नियुक्ति (3) दिनांक 14 अगस्त 1975 के तहत अपने स्तर से कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें और कार्रवाई की पूरी जानकारी भी दें।

रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच