कानपुर:गंगा बैराज के पास तालाब में उतराता मिला 5 दिनों से लापता युवक का शव

कानपुर–औद्योगिक नगरी में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया; जब लोगों को गंगा बैराज के पास तालाब में एक शव उतराता दिखा। बताया गया कि यह युवक पिछले पांच दिनों से लापता है।  दरअसल कानपुर के समीप ही स्थित उन्नाव के इंदिरानगर का एक युवक पिछले 5 दिनों से लापता है। हैरान- परेशान परिजनों ने कई जगह युवक की तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता न लग सका। आज दोपहर गंगाबैराज मार्ग पर लोगों ने एक युवक की लाश को तालाब में उतराते देखकर गंगाघाट कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर

Written By :

admin

Updated

February 12, 2019

कानपुर–औद्योगिक नगरी में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया; जब लोगों को गंगा बैराज के पास तालाब में एक शव उतराता दिखा। बताया गया कि यह युवक पिछले पांच दिनों से लापता है। 

दरअसल कानपुर के समीप ही स्थित उन्नाव के इंदिरानगर का एक युवक पिछले 5 दिनों से लापता है। हैरान- परेशान परिजनों ने कई जगह युवक की तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता न लग सका। आज दोपहर गंगाबैराज मार्ग पर लोगों ने एक युवक की लाश को तालाब में उतराते देखकर गंगाघाट कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। सभी परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद युवक के सम्बन्धियों में कोहराम मच गया। मृत युवक का नाम संजय बताया जा रहा है और उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह )