इस देश के पूर्व पीएम की बीच सड़क पर मारी गई गोली, हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। शिंजो आबे की गोली मारकर हुई हत्या: बता दें कि शिंजो आबे को हमलावर

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

July 8, 2022

इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

शिंजो आबे की गोली मारकर हुई हत्या:

बता दें कि शिंजो आबे को हमलावर ने पीछे से शिंजो आबे को दो गोलियां मारीं, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। वहीं उन्हें नाजुक हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उन पर हुए इस हमले की हर तरफ से निंदा हो रही है और पीएम मोदी समेत दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताया है।

वहीं हमलावर की पहचान 41 साल के तेत्सुया यमगमी के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था और उससे पूछताछ चल रही है। लेकों अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे की क्या वजह थी।

जापान के पीएम ने घटना को बताया निंदनीय:

जापान के पीएम फुमियो किशिदा शिंजो आबे पर हुए इस हमले के बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने इस घटना की निंदा की। किशिदा ने कहा कि, देश में ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जापान के पीएम ने इसे बर्बर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

 

 

ढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)