पूर्व मंत्री के अवैध स्कूल पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

कौशाम्बी— यूपी के कौशाम्बी जिले में एक इंटर कॉलेज को आज जिला प्रशासन ने गिरवा दिया ।आरोप है कि यह इंटर कॉलेज सपा सरकार में मंत्री रहे मतेश सोनकर ने सत्ता का गलत इस्तेमाल कर तालाबी नंबर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनवाया था। जिसका नाम उन्होंने बसपा में रहते हुए डॉ भीम राव अम्बेडकर के नाम पर रख कर बसपा सरकार में सरकारी योजनाओ का फायदा लिया । वहीं प्रदेश में बीजेपी की सरकार आते ही जब सरकारी और तालाबी नंबर की जमीन की जाँच शुरू हुयी तो सारा गोरखधंधा पूर्व मंत्री का खुलकर सामने आ गया ।

Written By :

admin

Updated

January 15, 2018

कौशाम्बी— यूपी के कौशाम्बी जिले में एक इंटर कॉलेज को आज जिला प्रशासन ने गिरवा दिया ।आरोप है कि यह इंटर कॉलेज सपा सरकार में मंत्री रहे मतेश सोनकर ने सत्ता का गलत इस्तेमाल कर तालाबी नंबर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनवाया था।

जिसका नाम उन्होंने बसपा में रहते हुए डॉ भीम राव अम्बेडकर के नाम पर रख कर बसपा सरकार में सरकारी योजनाओ का फायदा लिया । वहीं प्रदेश में बीजेपी की सरकार आते ही जब सरकारी और तालाबी नंबर की जमीन की जाँच शुरू हुयी तो सारा गोरखधंधा पूर्व मंत्री का खुलकर सामने आ गया । जिसके बाद आज रविवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच पूर्व मंत्री रहे मतेश सोनकर के इंटर कालेज पर बुलडोजर चलवा कर उसे जमींदोज करवा दिया।

रिपोर्ट-शेषधर तिवारी,कौशाम्बी