पूर्व मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह का निधन

लखनऊ — 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है। सपा में आजम खां के बाद सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा बने नेता का अस्पताल में आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता व सपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. वकार अहमद शाह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया है। डॉ.शाह के निधन की खबर आते ही उनके गृह जिले बहराइच में हड़कम्प मच गया है। उनके निधन की खबर मिलने ही समाजवादी पार्टी के नेताओं

Written By :

admin

Updated

April 16, 2018

लखनऊ — 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है। सपा में आजम खां के बाद सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा बने नेता का अस्पताल में आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है।

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता व सपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. वकार अहमद शाह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया है। डॉ.शाह के निधन की खबर आते ही उनके गृह जिले बहराइच में हड़कम्प मच गया है। उनके निधन की खबर मिलने ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है। वकार अहमद शाह यूपी की बहराइच सदर सीट से लगातार 5 बार सपा के टिकट पर विधायक रहे हैं। वे सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की भी भूमिका निभाई है।

 मुलायम के करीबी दोस्त थे वकार…

दरअसल सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नेता वकार अहमद शाह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबीयों में एक थे।वहीं  डॉ. शाह के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल में समाजवादी नेताओं जमावड़ा लग गया था। बता दें कि पूर्व मंत्री वकार अहमद शाह के बेटे समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। सियासी गलियारों में लोकसभा चुनाव के पहले सपा को ये बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर बहराइच ले जाया गया। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता के निधन की खबर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को मिल गयी है। जल्द ही वे लोग पूर्व मंत्री के घर जायेंगे।