टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिर बदला अपना लुक…

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। धोनी अपने नए लुक के चलते काफी कम उम्र के दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि धोनी ने हेयरस्टाइल के साथ ही अपने बियर्ड के लुक को भी बदला है जो उनके नए हेयरस्टाइल के साथ एकदम मेल खा रहा है।

Written By :

SK Sharma

Updated

July 30, 2021

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ही अपने हेयरस्टाइल के लिए जाना जाता है। माही अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही हेयरस्टाइल और लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते थे।

अब भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आज भी आए दिन अपने नए अवतार से फैन्स का खूब दिल जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स माही को इस लुक में काफी पसंद भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने सीरीज पर किया कब्जा

धोनी की हेयरस्टाइल की तस्वीरे हो रही वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। धोनी अपने नए लुक के चलते काफी कम उम्र के दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि धोनी ने हेयरस्टाइल के साथ ही अपने बियर्ड के लुक को भी बदला है जो उनके नए हेयरस्टाइल के साथ एकदम मेल खा रहा है।

हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए थे। वहीं, वह हाल ही में फराह खान के साथ एक एड को शूट करते हुए भी दिखे थे। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अभी भी खेल रहे हैं और बचे हुए 31 मैचों के लिए यूएई पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)