पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन

न्यूज डेस्क — वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वह अलजाइमर से ग्रस्त थे। स्वास्थ्यगत कारणों से वह कई सालों से सार्वजनिक जीवन से बाहर थे। जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक, निडर और दूरदर्शी होने के साथ उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान

Written By :

admin

Updated

January 29, 2019

न्यूज डेस्क — वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वह अलजाइमर से ग्रस्त थे। स्वास्थ्यगत कारणों से वह कई सालों से सार्वजनिक जीवन से बाहर थे।

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक, निडर और दूरदर्शी होने के साथ उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जॉर्ज फर्नांडिस रक्षा मंत्री रहे। वह 1998 से 2004 के बीच देश रक्षा मंत्री रहे। 2004 में ताबूत घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में दो अलग-अलग कमिशन ऑफ इन्क्वायरी में उन्हें दोषमुक्त करार दिया गया था। राज्यसभा सांसद के तौर पर संसद में उनका आखिरी कार्यकाल अगस्त 2009 से जुलाई 2010 तक था।