पूर्व बसपा विधायक पर लगा रासुका

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है.पूर्व विधायक एक हत्याकांड में आरोपी है. दरअसल पुलिस ने बताया कि शर्मा भाजपा के एक पदाधिकारी की हत्या की कथित रूप से साजिश रचने के मामले में बीते सितंबर से जेल में बंद हैं.जिला प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर शर्मा पर रासुका लगाया.वहीं जिला पुलिस प्रमुख एचएन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज करने के लिए अपनी

Written By :

admin

Updated

February 9, 2018

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है.पूर्व विधायक एक हत्याकांड में आरोपी है.

दरअसल पुलिस ने बताया कि शर्मा भाजपा के एक पदाधिकारी की हत्या की कथित रूप से साजिश रचने के मामले में बीते सितंबर से जेल में बंद हैं.जिला प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर शर्मा पर रासुका लगाया.वहीं जिला पुलिस प्रमुख एचएन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज करने के लिए अपनी रिपोर्ट भेजी है क्योंकि आशंका है कि अगर उन्हें जेल से रिहा किया गया तो वह कानून व्यवस्था के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं.