पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का बयान-‘कानून व्यवस्था फेल, BJP सरकार किसान विरोधी’

बहराइच–महसी में मंगलवार को सपा की ओर से किसान नौजवान सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ।   पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान व छात्र विरोधी है। सपा कार्यकर्ताओं का सरकार में शोषण किया जा रहा है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं

Written By :

admin

Updated

August 21, 2019

बहराइच–महसी में मंगलवार को सपा की ओर से किसान नौजवान सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ।  

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान व छात्र विरोधी है। सपा कार्यकर्ताओं का सरकार में शोषण किया जा रहा है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है। पूर्व राज्यमंत्री जूही सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाएं घरों में सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सपा कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। 

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, महासचिव जफर उल्ला खां बंटी, उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा व विधानसभा प्रभारी डॉ. राजेश तिवारी ने सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौेरान उपचुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं को मजबूती से जुटने की अपील भी की गई। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)