रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्रैक्टर में जबरजस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जबकि ट्रैक्टर चारो खाने चित हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से ट्राली को हटवाया। दरअसल घटना नगर कोतवाली के गोपालापुर अयोध्या-प्रयागराज हाइवे की है।यहां प्रयागराज से प्रतापगढ़ आ रही प्रतापगढ़ डिपो की सवारियों से भरी बस की ट्रक्टर से गोपालापुर में जबरजस्त भिंड़त हो गई।इस हादसे में बस सवार

Written By :

SK Sharma

Updated

November 30, 2019

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्रैक्टर में जबरजस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जबकि ट्रैक्टर चारो खाने चित हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से ट्राली को हटवाया।

दरअसल घटना नगर कोतवाली के गोपालापुर अयोध्या-प्रयागराज हाइवे की है।यहां प्रयागराज से प्रतापगढ़ आ रही प्रतापगढ़ डिपो की सवारियों से भरी बस की ट्रक्टर से गोपालापुर में जबरजस्त भिंड़त हो गई।इस हादसे में बस सवार लोगों को मामूली चोटे आई है जबकि ट्रक्टर ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से ट्राली को हटवाया।इस बीच अयोध्या-प्रयागराज हाइवे लम्बा जाम लग गया ।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)