मां पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ की सड़को पर उतरी ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी

लखनऊ — चुनावी माहौल में कुछ सितारे पॉलिटिक्स में एंट्री ले रहे हैं. तो कुछ ऐसे हैं जो दूसरी तरह से राजनीतिक रंग में रंग रहे हैं. इसी क्रम में, शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए एक रोड शो में शामिल होने लखनऊ पहुंची. बता दें कि पूनम सिन्हा लखनऊ सीट पर सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार हैं.अपनी मां का साथ देने के लिए ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी लखनऊ में उनके साथ रोड शो कर रही हैं.6 किलोमीटर लंबा यह रोड शो जीपीओ से निकल कर घंटा घर पहुंचकर समाप्त होगा .वहीं सोनाक्षी सिन्हा को देखने के

Written By :

admin

Updated

May 3, 2019

लखनऊ — चुनावी माहौल में कुछ सितारे पॉलिटिक्स में एंट्री ले रहे हैं. तो कुछ ऐसे हैं जो दूसरी तरह से राजनीतिक रंग में रंग रहे हैं. इसी क्रम में, शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए एक रोड शो में शामिल होने लखनऊ पहुंची.

बता दें कि पूनम सिन्हा लखनऊ सीट पर सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार हैं.अपनी मां का साथ देने के लिए ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी लखनऊ में उनके साथ रोड शो कर रही हैं.6 किलोमीटर लंबा यह रोड शो जीपीओ से निकल कर घंटा घर पहुंचकर समाप्त होगा .वहीं सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए लखनऊ की सड़कों पर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा. 

ये पहली बार है जब बतौर एक्ट्रेस सोनाक्षी कुछ इस तरह का काम करने जा रही हैं.बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कभी किसी रैली या रोडशो में शामिल नहीं हुईं. लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न हाल में कांग्रेस से जुड़े हैं. उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है.

Image result for लखनऊ में ' सोनाक्षी का रोड शो

गौरतबल है कि पांचवें चरण में यूपी के 14 सीटों पर मतदान होने वाले है. जिसमें में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूनम सिन्हा सहित कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा.